ATM BTM Vacancy In Bihar 2023 ATMA BIHAR Apply Online नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी(NAMET) के अधीन संचालित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना तथा आत्मा योजना के सफल कार्य हेतु राज्य योजना अंतर्गत जिला / प्रखंड स्तर पर आत्मा के तकनीकी एवं प्रशासनिक कर्तव्यों के निर्वहन हेतु विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियोजन किया जाना है , सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार द्वारा संविदा पर नियोजन हेतु निर्गत परिपत्रों तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत मार्गदर्शिका के आलोक में संबंधित पदों पर नियोजन किया जाएगा

Table of Contents
Eligibility For ATM BTM Vacancy In Bihar 2023 ATMA BIHAR Apply Online
संविदा पर नियोजन हेतु पात्रता
- अभ्यर्थी भारत का नागरिक हो।
- बिहार के बाहर के अन्य राज्यों के अभ्यर्थी को आरक्षण का लाभ देय नहीं होगा।
- कंडिका संख्या-01 में अंकित आवेदित पद के अनुसार सभी अर्हता को पूरा करता हो।
- उम्र सीमा प्रत्येक पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित है परन्तु बिहार सरकार के द्वारा समय-समय पर प्रवृत अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / पिछड़ी जाति / अत्यन्त पिछड़ी जाति / पिछड़ा वर्ग महिला / महिला को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट अनुमान्य होगी। यह छूट पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरूष एवं महिला) के लिए 40 वर्ष / अनारक्षित वर्ग महिला के लिए 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति (पुरुष एवं महिला) के उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष अनुमान्य होगी।
3. आरक्षण
सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा राज्य सरकार की सेवाओं में सीधी नियुक्ति के लिये समय-समय पर निर्धारित आरक्षण प्रावधान वर्तमान नियोजन में लागू होंगे।
नोट आरक्षण का दावा करने वाले अन्यर्थियों को सक्षम प्राधिकार से जाति एवं आरक्षण से संबंधित दावा हेतु अन्य प्रमाणपत्र (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग महिला / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला / महिला / दिव्यांग / स्वतंत्रता सेनानी के पोता पोती, नाती एवं नतिनी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित सरकार द्वारा निर्धारित अन्य आरक्षण लाभ) आवेदन के साथ संलग्न करना होगा अन्यथा आरक्षण का लाभ देय नहीं होगा।
Process OF Online Registraion And Form Filling – आवेदन देने की प्रक्रिया |
• आवेदन पत्र ऑन-लाइन ही स्वीकार किया जाएगा।
• बामेती के वेबसाईट www.bameti.org तथा कृषि विभाग, बिहार के वेबसाईट
https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html पर आवेदन करने हेतु लिंक दिया जायेगा, जिसके माध्यम से ऑन-लाईन आवेदन किया जा सकता है।
• आवेदन पत्रों से संबंधित डाटा का संधारण डी०बी०टी० कोषांग, कृषि विभाग के माध्यम से लिंक लेकर किया जाएगा।
• On-line आवेदन पत्र विज्ञापन की तिथि से 15 अप्रैल, 2023 के 5.00 बजे अपराह्न तक Submit किया जा सकता है। • कोई अभ्यर्थी राज्य के किसी 02 जिले में एक से अधिक पद के लिए आवेदन कर सकता है।
• काउंसिलिंग के पश्चात योग्य अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया जाएगा।
नियोजन की प्रक्रिया For ATM BTM Vacancy In Bihar 2023 ATMA BIHAR Apply Online
Final List of Shortlisted Candidates द्वारा प्रमाणपत्रों को वेबसाईट पर अपलोड करने कीप्रक्रिया में अभ्यर्थियों के द्वारा अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों को डाउनलोड करने का लिंक जिलों को दिया जाएगा।
आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि के उपरांत निर्धारित तिथि को जिला की चयन समिति के समक्ष सभी अभ्यर्थियों का पदवार, कोटिवार प्रारूप मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी
तथा उसे संबंधित जिला के वेबवाईट पर प्रकाशित किया जाएगा। इस प्रारूप पर कोई भी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक चयन समिति के सदस्य सचिव के समक्ष आपत्ति कर सकता है। आपत्ति / दावों पर विचारण के उपरांत अंतिम मेघा सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा कांउसिलिंग के पश्चात योग्य अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया जाएगा।
प्रमाणपत्रों के सत्यापन के दिन अभ्यर्थी की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य है अन्यथाअभ्यर्थी का अभ्यर्थिता स्वतः रद्द समझी जाएगी।
ऑन लाईन आवेदन करते समय अभ्यर्थी आरक्षण कोटि का लाभ लेना चाहते हैं तो उसका सक्षम पदाधिकारी (अनुमंडल / जिला पदाधिकारी) द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र कीछायाप्रति संलग्न करना होगा अन्यथा सामान्य श्रेणी में समझा जाएगा।
ऑन लाईन आवेदन करते समय नियत प्रविष्टि के अधीन
IMPORTANT WEBSITE
https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html
FOR REGISTRATION
https://dbtagriculture.bihar.gov.in/dieselkharif/bameti/index.html
Download Notification For ATM BTM Vacancy In Bihar 2023 ATMA BIHAR Apply Online
CLICK HERE
ATM BTM Vacancy In Bihar 2023 ATMA BIHAR Apply Online



